संदेश

Cyber crime Cyber security Cybershalini लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साइबर ठगी मे नाम 3️⃣ एकोना के आदित्य और अभिषेक

चित्र
  मीडिया  रिपोर्ट 7 दिसंबर 2025 के अनुसार दिल्ली क्राइम ब्रांच की साइबर सेल टीम ने शुक्रवार की रात देवरिया बार्डर से सटे गोरखपुर के एकौना थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में छापेमारी कर 53.55 लाख की साइबर ठगी के दो आरोपियों के घर कुर्की की चेतावनी नोटिस चस्पा की। टीम के साथ एकौना पुलिस भी मौजूद रही। जिन दो युवकों की तलाश की जा रही है, उनमें आदित्य सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह और अभिषेक सिंह पुत्र सतीश सिंह शामिल हैं। दोनों घर से फरार मिले।  ➡️ मामले का संक्षेप- प्राप्त समाचार के अनुसार दिल्ली की 74 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला सुधा कुमारी को जनवरी 2025 में साइबर ठगों ने पांच दिनों तक व्हाट्सऐप कॉल के जरिए 'डिजिटल अरेस्ट' किया था।  महिला को डिजिटल अरेस्ट के दौरान ठगों ने खुद को हैदराबाद साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताते हुए महिला पर ड्रग और हथियार सप्लाई में संलिप्त होने का झूठा आरोप लगाया था. जिसमें दावा किया गया था कि महिला के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके नाम से बैंक में खाता खोला गया, जिसमें पहले तीन करोड़ रुपये जमा किए गए और फिर निकाले गए। डर के कारण महिला पांच दिनों तक ठग...

फर्जी और सही कस्टमर केयर नंबर का अंतर कैसे करें-4

चित्र
➡️ फर्जी   और सही कस्टमर केयर नंबर का अंतर कैसे करें- ✒️ जिस कंपनी का कस्टमर केयर नंबर चाहिए, हमेशा उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके अलावा कई कंपनियां अपने एप के हेल्प सेक्शन में सही कस्टमर केयर नंबर देती हैं। हमेशा उन नंबर्स पर ही संपर्क करें। ✒️ अगर किसी प्रोडक्ट से संबंधित कोई शिकायत है तो उसके बॉक्स, बिल या यूजर मैनुअल में दिए हेल्पलाइन नंबर पर ही संपर्क करें। कुछ कंपनियों के आधिकारिक फेसबुक, ट्विटर (X) या लिंक्डइन प्रोफाइल पर सही जानकारी मिल सकती है। 🌑 इसके साथ ही राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार- ✒️ गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर्स की संभावना उन सर्विसेज में अधिक होती है, जिनमें वित्तीय लेन-देन, अकाउंट सिक्योरिटी और तुरंत हेल्प की मांग होती है। इसे दिए गए ग्राफिक से समझिए- ➡️ इन सर्विसेज के फर्जी कस्टमर केयर नंबर का रिस्क ज्यादा-- 🌑 ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म 🌑 बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़ी सर्विस 🌑 ट्रैवल और होटल बुकिंग सर्विस 🌑 टेलीकॉम कंपनियां 🌑 इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज कंपनियां 🌑 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन...

सावधानी 7️⃣ FRAUD CALL आ सकती है

चित्र
  ( क्या पता आने वाली कॉल फ़्रॉड हो )  आपके पास फोन है, होगा ही, क्योंकि आजकल फोन रोटी कपड़ा और मकान की तरह एक अनिवार्य आवश्यकता बन चुकी है, तो फिर सावधान हो जाइये क्योंकि फ़्रॉड कॉल या फिर ये कहें कि साइबर ठगों की धोखाधड़ी की कॉल आपके पास भी आ सकती है. ➡️ फ्रॉड कॉल  की पहचान के लिए, अनजान नंबरों से कॉल को सावधानी से उठाएं और किसी भी संवेदनशील जानकारी को साझा करने से बचें। कॉल में आपको तत्काल कार्रवाई करने या धमकी देने की बात कही जा सकती है, यह फ्रॉड हो सकता है। कॉलर से सवाल पूछें और उनकी बातों में गलतियां देखें।  ➡️  फ्रॉड कॉल की पहचान के लिए महत्वपूर्ण बातें: 🌑 अनजान नंबरों से कॉल: अनजान नंबर से कॉल आने पर सावधान रहें।  🌑 संदिग्ध संदेश: यदि कॉल में आपको कोई लिंक या संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए कहा जाए, तो सावधान रहें।  🌑 धमकी या जल्दबाजी: यदि कॉल में आपको कोई धमकी दी जाए या जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा जाए, तो सावधान रहें।  🌑 कंपनी की जानकारी: कॉल में कंपनी या सरकारी एजेंसी की जानकारी के बारे में संदेह होने पर उनकी आधिकारिक वेबसाइट से स...