साइबर ठगों के हथियार 4️⃣ eSIM Fraud
( cyber knowledge with shalini kaushik ) साइबर अपराध की दुनिया में एक नया फ़्रॉड सामने आ रहा है जिसे नाम दिया जा सकता है -eSIM Fraud: जिसे देखते हुए कह सकते हैँ कि साइबर अपराधियों ने अब फ्रॉड करने का नया तरीका ढूंढ़ लिया है। जिसमें एक महोदय द्वारा ATM कार्ड, UPI आदि ब्लॉक करने के बाद भी अकाउंट से करीब 4 लाख रुपये निकल गए। आइये पहले जानते हैँ eSIM और eSIM Fraud के बारे में और फिर इससे बचने के उपाय के संबंध में- ➡️ eSIM- फिजिकल सिम कार्ड की तरह ही आजकल टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स के रिक्वेस्ट पर eSIM यानी डिजिटल सिम कार्ड जारी करती हैं। इसमें आपको फोन में कोई सिम लगाना नहीं होता है, बल्कि आपको एक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना होगा, जो सिम कार्ड का काम करेगा। ई-सिम के जरिए भी वो सभी काम कर पाएंगे, जो आप फिजिकल सिम कार्ड के जरिए करते हैं। ➡️ eSIM Fraud- eSIM Fraud में साइबर ठग अगर आपके फिजिकल सिम कार्ड का eSIM जारी करा लेते हैं जिससे साइबर ठग के पास आपके बैंक अकाउंट का एक्सेस होगा, जिससे आपके साथ eSIM Fraud हो सकता है. ✒️ हालिया eSIM Fraud - मु...