सावधानी 9️⃣ साइलेंट फ़्रॉड बनाम साइबर फ़्रॉड
साइबर अपराधी रोज पैसे ठगने का नया तरीका निकाल रहे हैँ. अब स्कैम करने का नया तरीका सामने आया है. अब इसके लिए उन्हें ओटीपी या मैसेज और न ही कोई लिंक की भी जरूरत रह गई है। अब आप भी ये सोचकर हैरान होंगे कि क्या ऐसा भी संभव है? क़ानून की प्रमुख राजधानी, वकीलों की सर्वोच्च संस्था नगरी प्रयागराज में 7 दिन मे 11 ऐसे ही स्कैम की जानकारी सामने आई है जिनमें पीड़ितों के मोबाइल पर घंटों बाद रुपये निकाले जाने का संदेश आया। हैरानी की बात यह है कि न तो उन्होंने किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया, न ही किसी से बैंक डिटेल साझा की और न ही उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी आया। साइबर थानों की पुलिस इन मामलों को लेकर हैरत में है, क्योंकि अब तक की ठगी की तकनीकों में ओटीपी, कॉल या मैसेज के जरिए जानकारी हासिल की जाती थी, लेकिन इन 11 मामलों में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और इसी कारण इन्हें साइलेंट फ़्रॉड की संज्ञा दी जा रही है. ➡️ जनता के लिए अलर्ट है साइलेंट फ्रॉड:- इलाहाबाद के साइलेंट फ्रॉड के मामले आम जनता के लिए चेतावनी है कि अब सिर्फ फोन, ओटीपी और लिंक से बचाव ही काफी नहीं, आपक...