संदेश

Cybercrime Awareness For Kids: Nitara Akshay Kumar @cybershalini लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साइबर अपराध पीड़ित -1️⃣ -नितारा ने झेला साइबर क्राइम बोले अक्षय कुमार

चित्र
   ऑनलाइन गेम खेलना, वीडियो देखना, चैट करना…आजकल के बच्चों के खास शौक बन चुके हैं और ये डिजिटल दुनिया जितनी लुभावनी है उतनी ही खतरनाक भी है और इसका खुलासा किया बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी बेटी के साथ हुई एक ऑनलाइन घटना का जिक्र कर, जिसमें अक्षय कुमार ने अपनी टीनएजर बेटी के साथ गेम खेलते समय कुछ अजनबी लोगों द्वारा न्यूड फोटो भेजने के लिए दबाव डालने के बारे में बताया.  महाराष्ट्र पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ’ के उद्घाटन समारोह में अक्षय कुमार ने व्यक्तिगत जीवन की घटना साझा करते हुए बताया कि कैसे ऑनलाइन वीडियो गेम खेलते समय उनकी बेटी को अश्लील फोटो भेजने की डिमांड की गई और किस तरह उनकी शिक्षा से उनकी बेटी ने समझदारी दिखाकर स्वयं को और परिवार को साइबर क्राइम झेलने से बचा लिया. ➡️ ऑनलाइन गेम और नितारा की समझदारी- अक्षय कुमार ने बताया,   “कुछ महीने पहले मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी. बहुत सारे गेम ऐसे होते हैं जिनमें आप अनजान लोगों के साथ खेल सकते हैं. खेलते-खेलते उसे एक मैसेज आया – ‘क्या आप मेल हैं या फीमेल?’ जब उसने फीमेल क्लिक करके जवाब दिया, तब दूसरा मैसेज...