साइबर ठगी में नाम -2️⃣ -बागपत से अनुज तोमर, दिल्ली से विवेक शर्मा और पवन जायसवाल
31 अक्टूबर 2025 31 अक्टूबर 2025 की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोरोना काल के दौरान दो साइबर ठग भारत लौटे .सिंगापुर से लौटकर दोनों साइबर अपराधियों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर देशभर में साइबर ठगी का जाल फैला रखा था। गोविंद नगर में अगस्त में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर हुई ठगी के मामले में जांच कर रही थाना पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने सर्विलांस की मदद से इनमें से एक साइबर ठग को मोहाली एरोसिटी के पास फ्लैट से पकड़ा तो दूसरे को दिल्ली के सेक्टर 11 डीडीए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से दबोचा। ➡️ साइबर ठगों से बरामदगी दोनों साइबर ठगों में से दिल्ली से पकड़ा गया आरोपित क्रिकेटर है। आरोपितों के पास से 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटाप, एक थार कार, कीमती क्रिकेट किट बैग बरामद हुआ। मोबाइल फोन में सिर्फ तीन सिमकार्ड लगे थे, जो मिजोरम की तीन महिलाओं के नाम से थे। बाकी में सिमकार्ड नहीं मिले। ये तीनों साइबर ठग अब तक पुलिस को 35 लोगों के ठगे जाने की जानकारी मिली है जिनमें वह 60 लाख रुपये गंवा चुके हैं। अभी जांच में और लोगों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। ➡️ कैसे दिया साइबर ठगी को अंजाम: डीसीपी ...