संदेश

Smart meter fraud लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साइबर ठगों के हथियार 9️⃣ स्मार्ट मीटर

चित्र
एक तरफ उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर की बढ़ती शिकायतों और विरोध के बाद, योगी सरकार ने पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदलने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। अब 45 दिनों तक बिना बिजली कटौती के राहत दी जाएगी और 5-स्तरीय SMS अलर्ट सिस्टम लागू होगा। जांच के लिए 4-सदस्यीय कमेटी गठित की गई है और दूसरी तरफ जनता के स्मार्ट मीटर के प्रति करारे विरोध को साइबर अपराधियों ने आड़े हाथ लेते हुए अपने हाथ इस तरफ भी फैलाने आरंभ कर दिए हैं.  ➡️  मीडिया रिपोर्ट्स 20 अप्रैल 2026   ⚫ ऊर्जा निगम के उपभोक्ताओं को ठगने को साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय हो गया, जो बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर उपभोक्ताओं को निशाना बना रहे हैं। फोन काल करके जाल बिछाकर उपभोक्ताओं को अपने झांसे में ले रहे हैं। ⚫ ऊर्जा निगम के अफसरों ने बताया कि स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलने के बाद उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस बीच साइबर ठग उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम के नाम से फोन कर रहे है। ऐसा एक 8488915049 मोबाइल नंबर भी प्रकाश में आया है। इस नंबर से साइबर ठग खुद को ऊर्जा निगम का कर्मचारी ब...