जॉब स्कैम
साइबर क्राइम की दुनिया में नया स्कैम नजर आ रहा है जॉब स्कैम के रूप में, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने कहा है कि अपराधी आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर जाल बिछा रहे हैं. यह देखने में पूरी तरह असली भर्ती प्रक्रिया जैसे लगते हैं. इनका मकसद नौकरी तलाश रहे लोगों से उनकी निजी और संवेदनशील जानकारी हासिल करना है. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह खतरा सिर्फ ऑनलाइन ठगी तक सीमित नहीं है. अब साइबर अपराधी फेस, आंखों और आवाज से जुड़ी पहचान का दुरुपयोग कर डिजिटल फ्रॉड, पहचान चोरी और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे अपराधों को अंजाम दे सकते हैं. ➡️ AI तकनीक ने बढ़ाई चुनौती? मीडिया रिपोर्ट्स में आई जानकारी के अनुसार साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने इस तरह की धोखाधड़ी को बेहद खतरनाक बना दिया है. पहले अपराधी केवल बैंक डिटेल्स, OTP या पासवर्ड चोरी करने की कोशिश करते थे, लेकिन अब वे किसी व्यक्ति की डिजिटल पहचान को कॉपी करने में सक्षम हो रहे हैं. AI आधारित टूल्स की मदद से चेहरे के हावभाव, आंखों की गतिविधि और आवाज के पैट...