संदेश

Sanchar sathi app Cyber security @cybershalini लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सरकार की तैयारी 6️⃣ संचार साथी से करें व्यक्तिगत डेटा और संचार सुरक्षा सुनिश्चित-एस पी शामली

चित्र
 साइबर अपराध को लेकर आज पुलिस प्रशासन में हलचल है. जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग कई तरह के कदम उठा रहा है. इसी क्रम में एस पी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि -- "दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित संचार साथी मोबाइल एप्लीकेशन का उद्देश्य नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करना तथा उनके व्यक्तिगत डेटा एवं संचार सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने मोबाइल उपकरण पर संचार साथी एप डाउनलोड कर इसका उपयोग अवश्य करें। इस एप से नागरिक संदिग्ध धोखाधड़ी वाले कॉल/मेसेज की रिपोर्ट कर सकते हैं। खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करना, अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन की जानकारी, अपने मोबाइल फोन की वास्तविकता की जांच, भारतीय नंबर के साथ आने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉल की रिपोर्ट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संचार साथी एप नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करने और साइबर अपराधों की रोकथाम में एक अहम भूमिका निभा रहा है।" संचार साथी ऐप विभिन्न तरीकों से साइबर सुरक्षा प्रदान करता है, जैसे: धोखाधड़ी वाले कॉल/संदेशों की रिपोर्ट करना, अपने नाम पर धोखाधड...