कैब ड्राइवर खेमचंद वर्मा के साथ ऑनलाइन फ्रॉड
साइबर ठगों ने राइड बुक करने की प्रक्रिया के दौरान एक दिल्ली-स्थित कैब ड्राइवर से ₹5,500 की धोखाधड़ी कर ली. ड्राइवर ने बिना घबराए इस घटना की शिकायत तुरंत पुलिस को की. दिल्ली पुलिस और भारत सरकार की नोडल एजेन्सी [CyberDost I4C] की मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल के सहयोग से ठगी गई रकम तुरंत उसके अकाउंट में वापस भेज दी गई。 इसलिए साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं, तुरंत 1930 पर कॉल करे या स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं. सतर्क रहें सुरक्षित रहेंगे. धन्यवाद द्वारा शालिनी कौशिक एडवोकेट कैराना (शामली)