मेडिसिन होम डिलीवरी फ्रॉड
साइबर क्राइम में एक नया अध्याय जोड़ते हुए साइबर ठगों ने होम डिलीवरी सिस्टम में भी घुसपैठ आरंभ की हुई है. उत्तर प्रदेश के कांधला कस्बे के गांव मीमला निवासी एक युवक को मेडिसिन होम डिलीवरी के नाम पर साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। साइबर ठगों द्वारा पहले दवाई मंगाने के बहाने एडवांस रकम जमा कराई गई फिर बाद में ओटीपी हासिल कर युवक के खाते से 72 हजार रुपये उड़ा लिए गए. कांधला कस्बे के गांव मीमला निवासी विपिन ने कांधला पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने " मेडिसिन होम डिलीवरी" के नाम से आईडी बना रखी थी। युवक विपिन द्वारा उस पर सम्पर्क करने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो हजार रुपये में दवाई भेजने की बात कही गई, जिसमें से एक हजार रुपये एडवांस जमा करा लिए गए, जबकि बाकी रकम डिलीवरी के समय देने के लिए कहा गया । इस सबके बाद आरोपी द्वारा डिलीवरी के नाम पर जीपीआरएस चार्ज बताते हुए 1900 रुपये के साथ 99 रुपये और जमा कराए गए । पीड़ित विपिन का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने ओटीपी मांगा। ओटीपी बताते ही उसके खाते से करीब 72 हजार रुपये निकलने का मैसेज विपिन के फोन पर आया । जब विपि...