साइबर सुरक्षा चैम्पियन 1️⃣ श्री धर्म सिंह ए डी ओ पंचायत जानसठ (मुजफ्फरनगर)
आज पूरा विश्व साइबर अपराधियों की चपेट में है. साइबर अपराधियों के हथकंडों के आगे पुलिस प्रशासन भी कभी कभी बेबस नजर आते हैं खास तौर पर तब जब लगातार जनता मे यह प्रचार प्रसार किए जाने पर भी - " कि किसी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें, किसी अनजान नंबर पर रकम ट्रांसफ़र न करें, अनजान नंबर से आई WhatsApp वीडियो कॉल को न उठाएं," आदि आदि जनता फिर बेवकूफ़ बनतीं है और वही गलती दोहराती रहती है. किन्तु ऐसा नहीं है कि पुलिस प्रशासन के ये प्रयास पूर्णरूप से विफल ही हो रहे हैं, जहां जनता समझदार हैं जागरूक है वहां सफ़लता का प्रतिशत बढ़ रहा है और साइबर अपराधियों को मुँह की खानी पड़ रही है. अभी 8-9 दिन पूर्व ही जानसठ (मुजफ्फरनगर) के ए डी ओ पंचायत श्री धर्म सिंह जी के पास एक अनजान नंबर से कॉल आती है, अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के फोन पर तो अधिकांशतया अनजान नंबर से ही कॉल आती है और उन्हें उठानी भी पड़ती है, इसलिए उन्होंने वह कॉल उठाई, फोन करने वाले ने धर्म सिंह जी से कहा कि आपका कूरियर आ गया है, ये सुनते ही धर्म सिंह जी ने कहा कि ...