साइबर फ़्रॉड़ से सदमे में जिंदगी -1️⃣
बिहार के पूसा स्थित एग्रीकल्चर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर शहर की विख्यात महिला चिकित्सक डॉ. मंजू जायसवाल के भाई डॉ. मुकेश प्रसाद सिंह (71) को साइबर ठगी का ऐसा सदमा लगा कि थाने में शिकायत लिखते-लिखते उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। वह शहर की मशहूर महिला चिकित्सक डॉ. मंजू जायसवाल के भाई थे। 23 अक्तूबर 2025 को उनके खाते से 25 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। उसी दिन मुकेश प्रसाद नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने के बाद अगले दिन शुक्रवार को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज करवाने गए। आवेदन लिखने के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आया और आधा लिखा आवेदन थाने में ही पड़ा रह गया। गंभीर स्थिति में मुकेश प्रसाद को पहले सदर अस्पताल फिर जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। काजी मोहम्मदपुर थाना के नयाटोला स्थित शांति सदन से अंतिम संस्कार के लिए उनके दरवाजे से शव उठा तो परिवार में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में डॉ. मुकेश सबसे छोटे थे, मूल रूप से खगड़िया जिले के महेशखूंट के रहने वाले थे. प्रोफेसर मुकेश प्रसाद थाने में अपना आधा आवेदन ही लिख पाए, माना ...