संदेश

Aairis scan Cyber crime @cybershalini लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साइबर ठगों के हथियार 5️⃣ आइरिस स्कैन कर साइबर ठगी

चित्र
( आइरिस स्कैन कर साइबर ठगी   ) साइबर ठगी का एक नया तरीका इज़ाद कर साइबर ठगों ने साइबर ठगी को अंजाम दिया है. साइबर ठग अब ठगी करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। पहले साइबर ठग फिंगरप्रिंट के जरिये ठगी करते थे और अब ताजा घटनाक्रम में आइरिस स्कैन (आंख की पुतली का स्कैन) कर एक महिला के बैंक खाते से किसान निधि के 10 हजार रुपये उड़ा लिए । रमकंडा में साइबर ठगों ने एक महिला के खाते से आइरिस स्कैन कर 10 हजार रुपये उड़ा लिए। पीएम किसान योजना के नाम पर महिला से आधार कार्ड लेकर उसकी आंख स्कैन की गई।    गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के बिराजपुर गांव में ठगी के सनसनीखेज मामले में गांव के स्वर्गीय जगनारायण सिंह की पत्नी कालो देवी को पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने के बहाने एक अनजान युवक गांव पहुंचा और उससे आधार कार्ड मांगा और इसी घटनाक्रम में वह अज्ञात ठगों का शिकार हो गई।  महिला के अनुसार, उसने अनजान युवक द्वारा पी एम किसान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर जब उससे आधार कार्ड माँगा तो महिला ने उसे अपना आधार कार्ड दे दिया, फिर उस अनजान युवक ने महिला को खड़ा कर उसकी आंख की पुतली का फोटो ल...