साइबर क्राइम 1️⃣- घोस्ट पेयरिंग से व्हाट्सएप्प कण्ट्रोल कर रहे साइबर अपराधी -सावधान
स्रोत -दैनिक भास्कर 20 दिसंबर 2025 दैनिक भास्कर में 20 दिसंबर 2025 को प्रकाशित समाचार के अनुसार भारतीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने व्हाट्सएप्प यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने बताया कि " हैकर्स व्हाट्सएप्प के डिवाइस लिंकिंग फीचर का गलत इस्तेमाल करके अकाउंट हैक कर रहे हैं।" इस नए कैंपेन को घोस्ट पेयरिंग नाम दिया गया है। जिसमें हैकर्स पासवर्ड या SIM स्वैप की जरूरत के बिना आपका 🌑 पूरा अकाउंट कंट्रोल कर लेते हैं। 🌑 वे रीयल टाइम मैसेज पढ़ सकते हैं, 🌑 फोटो-वीडियो देख सकते हैं और 🌑 आपके कॉन्टैक्ट्स को मैसेज भी भेज सकते हैं। ➡️ घोस्ट पेयरिंग कैंपेन - CERT-In की एडवाइजरी के मुताबिक, यह एक हाई सिवियरिटी वाला यानी गंभीर अटैक है। हैकर्स व्हाट्सएप्प के 'लिंक डिवाइस वाया फोन नंबर' फीचर का फायदा उठाते हैं। अटैक शुरू होता है जब आपको किसी ज्ञात कॉन्टैक्ट से मैसेज आता है। जैसे- Hi, check this photo। इसमें एक लिंक होता है जो फेसबुक स्टाइल प्रीव्यू दिखाता है। लिंक पर क्लिक करने पर एक फेक फेसबुक व्यूअर पेज खुलता है, जो कंटेंट देखने...