सावधानी 1️⃣7️⃣ डिजिटल अरेस्ट
3 जुलाई 2025 की मीडिया रिपोर्ट्स और साइबर विशेषज्ञों की राय पर अगर ध्यान दें तो डिजिटल अरेस्ट के दौरान यदि ये सावधानियां आपके दिमाग में होंगी तो आप कभी भी डिजिटल अरेस्ट का शिकार नहीं होंगे - ➡️ कोई भी जांच एजेंसी इस तरह पूछताछ नहीं करती पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देश की कोई भी जांच एजेंसी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। यदि वीडियो कॉल पर पुलिस, सीबीआई, सीआईडी आदि के अधिकारी आ जाएं तो सब फर्जी होता है। इस तरह की कॉल आने पर कॉलर से कहें कि लोकल पुलिस के साथ घर आकर पूछताछ करें। ➡️ साइबर ठगी होने पर यहां शिकायत करें साइबर ठगी होने पर जितना जल्दी शिकायत दर्ज कराएंगे, उतना धनराशि फ्रीज कराने में आसानी होगी। ठगी होने के 24 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 1930 या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत अवश्य दर्ज करा दें. ⚫ साइबर ठगी से बचने के लिए ये सावधानी बरतें 1️⃣ -अगर कोई अनजान व्यक्ति पार्सल मे ड्रग्स होने की बात कहे तो पुलिस से सम्पर्क करें. 2️⃣ कोई फोन कॉल करके लोन दिलाने के लिए कहे तो उसके झांसे में बिल्कुल न आएं। 3️⃣ -अनजान व्यक्ति ...