साइबर ठगों के हथियार 3️⃣ कॉल फॉरवर्डिंग (राजस्थान साइबर फ़्रॉड)
साइबर अपराधियों ने राजस्थान में साइबर फ्रॉड करने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। राजस्थान के साइबर अपराधी इस नई तकनीक में कॉल फॉरवार्डिंग का इस्तेमाल करते हैं और अपराध के शिकार के परिचितों को कॉल कर रुपए मांगकर ऐंठते हैँ. राजस्थान पुलिस ने आम जनता को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए साइबर क्राइम शाखा के माध्यम से एडवाइजरी जारी की है। राजस्थान में साइबर क्राइम शाखा में एस पी शांतनु कुमार के अनुसार- " साइबर क्रिमिनल लगातार अपनी रणनीति बदल रहे हैं। इस बार उन्होंने सोशल इंजीनियरिंग का सहारा लिया है। वे सोशल मीडिया से आपकी निजी जानकारी जैसे जन्मदिन या एनिवर्सरी (शादी की सालगिरह) निकालकर आपको फोन कॉल या वॉट्सऐप कॉल करते हैं। वे अक्सर किसी सामान या पार्सल डिलीवरी का बहाना बनाते हैं और आपसे ओटीपी पूछने की कोशिश करते हैं।" ➡️ राजस्थान में नया फ़्रॉड स्टाइल- इस नई तरीके के फ्रॉड में साइबर क्रिमिनल्स आपसे एक विशेष नंबर डायल करने के लिए कहेँगे. यह नंबर *21 से शुरू होता है और उसके बाद साइबर क्रिमिनल्स एक और नम्बर आपको बताएँगे, जो कि # के साथ समाप्त होता है। आप जैसे ही साइ...