सावधानी 5️⃣ कहीं आपके मोबाइल नम्बर से तो नहीं हो रही साइबर ठगी
(@cybershalini ) आज साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के नित नये तरीके इज़ाद किये जा रहे हैँ. स्थिति यह है कि पुलिस की पकड़ में साइबर ठगी का एक तरीका आता है तब तक कई और तरीकों से साइबर ठगी आरम्भ हो जाती है. इन्हीं तरीकों में एक नया तरीका है मोबाइल नम्बर से ठगी, हालांकि, साइबर ठग मोबाइल से ही आपसे सम्पर्क करते हैँ किन्तु यहाँ हम बात कर रहे हैँ उन मोबाइल नम्बर की जिनसे साइबर ठग आपसे या किसी अन्य शिकार से बात करते हैँ वे नंबर आपके या आपके आसपास के ही किसी परिचित के भी हो सकते हैँ क्योंकि साइबर ठगी के लिए प्रयोग में लाये गए मोबाइल नम्बर किसी और की आईडी पर दर्ज होते हैं। ऐसे में ये सवाल उठ जाता है कि कहीं साइबर ठगों द्वारा अपराध के लिए आपकी आईडी का प्रयोग तो नहीं किया जा रहा है, कहीं साइबर अपराधियों ने आपका ही मोबाइल नंबर तो नहीं ले रखा है, जिसे जानने का तरीका भी बेहद आसान है। आइये जानते हैं... साइबर अपराधी रोज नए-नए तरीकों से ठगी करते हैं, जहाँ तक पहुंचना आसान नहीं होता है। इसकी मुख्य वजह ये है कि जिस मोबाइल नंबर से साइबर अपराधी कॉल करते हैं, वो किसी और की आईडी पर रजिस्टर्ड होता है। ये ...