सावधानी 1️⃣8️⃣ सिम स्वैप
सिम स्वैप के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब आपको खतरा महसूस हो तो यह करें - साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर अचानक फोन का नेटवर्क चला गया, कॉल्स या मैसेज आने बंद हो गए, बैंक से अनजान ट्रांजेक्शन की सूचना आई या कोई अकाउंट चेंज अलर्ट मिला तो तुरंत समझ लें कि सिम स्वैप हो सकता है। इसके बाद एक मिनट भी बर्बाद न करें। सबसे पहले अपने टेलीकॉम प्रोवाइडर को कॉल करके सिम सस्पेंड कराएं और नंबर वापस मांगें। फिर तुरंत बैंक, ईमेल और जरूरी ऐप्स के पासवर्ड बदल दें। अपने सारे अकाउंट्स चेक करें कि कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई। बैंक को फौरन बताएं और अगर पैसे गए हैं तो इसकी रिपोर्ट करें। इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए आगे से SMS OTP की बजाय गूगल ऑथेंटिकेटर या माइक्रोसॉफ्ट ऑथेंटिकेटर जैसे ऐप का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। ➡️ SIM Swap नियमों में बदलाव- कई बार यूजर को यह पता भी नहीं चलता है कि कब साइबर अपराधी ने उन्हें इस जाल में फंसा लिया है। हालांकि, दूरसंचार विभाग ने सिम खो जाने या खराब होने पर नया सिम जारी करने के नियम में बदलाव कर दिया है। अब बिना बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के नया सिम...