साइबर अपराध पीड़ित 3️⃣ कस्टमर सपोर्ट नाम का लिंक भेजकर किसान से ठगी, शामली
थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट खादर निवासी एक पीड़ित किसान ने बताया कि 13 फरवरी को उसके मोबाइल फोन के व्हाट्सएप पर कस्टमर सपोर्ट नाम का एक लिंक आया था। उसने उस लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसका फोन हैक हो गया। फोन हैक होने पर उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 99 हजार रुपये और एसबीआई के दूसरे खाते से 49 हजार रुपये और आठ हजार रुपये कट गए। इस तरह से उसके खाते से एक लाख 56 हजार रुपये की साइबर ठगी फोन हैक करके की गई। मोबाइल फोन पर मैसेज आने पर उसे साइबर ठगी का पता चला।
पीड़ित किसान ने बताया कि ज़ब उसने उस लिंक को डिलिट कर दिया तब उसका फोन चालू हुआ। पीड़ित किसान ने थानाभवन थाने पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
स्रोत - संवाद न्यूज एजेंसी, शामली 16 Mar 2026
पिछले काफ़ी समय से पुलिस, प्रशासन और सरकार आम जनता को यह समझाने में लगे हैँ कि किसी भी अनजान लिन्क को क्लिक न करें, अनजान नंबर से आये फोन को विशेष कर व्हाट्सएप्प पर आये फोन को न उठायें, किन्तु मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैँ कारण यही है कि आज हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन आ गया है और लगभग हर कोई इसी विश्वास पर टिका है कि मेरे साथ ऐसी धोखाधड़ी नहीं हो सकती और कहीं न कहीं लालच, जो इतने प्रचार के बावजूद साइबर ठगों को सफ़ल बना रहा है. जब तक आम जनता ऐसे प्रचार प्रसार पर विश्वास नहीं करेगी, अनजान लिंक क्लिक करती रहेगी, अनजान नंबर से आई कॉल अटेंड करती रहेगी. साइबर क्राइम रुकने वाला नहीं है. जनता को अपने हाथ रोकने होंगे तभी ये रुकेगा. सतर्कता और जागरुकता ही साइबर अपराध रोकने का सशक्त उपाय है और हमे सतर्क और जागरूक होना होगा.
सतर्क रहें सुरक्षित रहेंगे. 👍
धन्यवाद 🙏
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें