NPCI से होता है असल डिजिटल पेमेंट
NPCI का पूरा नाम नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India) है। इसे हिंदी में 'भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम' कहते हैं। यह भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) द्वारा स्थापित एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो भारत में सभी डिजिटल और खुदरा भुगतान (Retail Payments) प्रणालियों को मैनेज और कंट्रोल करती है। भारत के एक प्रमुख साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, एथिकल हैकर और साइबर अपराध अन्वेषक (Cyber Investigator) अमित दुबे जो कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों, पुलिस विभागों और जांच ब्यूरो (जैसे NIA, RAW, और CBI) के साथ मिलकर साइबर सुरक्षा और घोटालों की जांच का काम करते हैं। आज उनके माध्यम से हमे NPCI के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जो कि इस प्रकार है - ⚫ मीडिया रिपोर्ट में अमित दुबे ने बताया - मैं नॉर्मली जो UPI ऐप्स हैं, उनको रेकमेंड नहीं करता। मैं कहता हूं कि आप बैंकिंग ऐप से ही UPI पेमेंट कीजिए। जैसे कि ICICI बैंक है या Kotak Mahindra बैंक है या SBI है, उनके ऐप में भी फीचर होता है UPI पेमेंट का। ⚫ मीडिया रिपोर...