संदेश

Cyber criminal - kairana Mayank and Vishal Cybershalini लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साइबर ठगी में नाम 4️⃣ कैराना के मयंक और विशाल

चित्र
  20 अप्रैल 2026 को मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शामली आदर्श मंडी थाना पुलिस ने ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले एक गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 55 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। आरोपी कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। शामली पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी एनपी सिंह ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल से प्राप्त म्यूल खातों की जांच के दौरान ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर मयंक उर्फ सन्नी निवासी बेगमपुरा कैराना और विशाल निवासी टीचर्स कॉलोनी कैराना को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 55 हजार रुपये बरामद हुए। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि म्यूल खातों की जांच में सामने आया कि साइबर अपराधी लोगों को व्हाट्सएप और टेलीग्राम से फर्जी लिंक भेजकर, फर्जी एप्स के जरिए ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर प्रोत्साहित करते थे। उन्हें लालच दिया जाता था कि उनकी निवेश की गई धनराशि पर अधिक लाभ मिलेगा। ठगी करने वाले आरोपियों द्वारा म्यूल खातों में रुपये मंगवाए जाते थे और फिर उन पैसों को हड़प लिया जाता था। एसपी ने...