संदेश

V POSE SELFIE FINGERPRINT CLONING लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उँगलियों का "V" पोज खाली करा सकता है आपका बैंक खाता-फिंगरप्रिंट क्लोनिंग

चित्र
चीन की सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट पर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार - विक्टरी की खुशी में हमारे द्वारा "V" का पोज बनाते हुए सेल्फी लेना या आजकल के AI POWERED कैमरों से फोटो खिंचवाना हमारे बैंक खातों और निजी डाटा के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकता है क्योंकि हाई रिजोल्यूशन कैमरों और AI के इस दौर में सेल्फी में हमारे फिंगरप्रिंट को आसानी से कॉपी किया जा सकता है क्योंकि ये कैमरे इतने दमदार हैँ कि ये उंगलियों की सूक्ष्म रेखाओं को आसानी से कैद कर लेते हैं. फोटो जितना पास से होगा उतनी ही स्पष्ट रेखाओं को AI कैमरा कैद कर लेगा क्योंकि AI POWERED कैमरा 3 मीटर की दूरी से ली गई धुँधली फोटो को भी साफ करके फिंगर प्रिंट का डाटा तैयार कर सकता है. ➡️ फिंगरप्रिंट क्लोनिंग- फिंगरप्रिंट क्लोनिंग एक उभरता हुआ साइबर अपराध है जिसमें अपराधी किसी व्यक्ति के अंगूठे या उंगलियों के निशान चुराकर उनका नकली 'क्लोन' तैयार करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य Aadhaar Enabled Payment System (AePS) के जरिए बैंक खातों से पैसे चोरी करना होता है। ➡️ डाटा की चोरी:  जालसाज सरकारी वेबसाइटों (जैसे रजिस्ट्री डीड या लैंड ...