संदेश

SIR फॉर्म से साइबर ठगों की बल्ले बल्ले Cyber crime @cybershalini लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साइबर ठगों के हथियार 9️⃣ SIR फॉर्म से साइबर ठगों की बल्ले बल्ले

चित्र
स्रोत -केलो प्रवाह न्यूज़  20 नवंबर 2025 रायगढ़ छतीसगढ़ के केलो प्रवाह न्यूज 20 नवम्बर 2025 को प्रकाशित समाचार के अनुसार कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना फॉर्म भरने वाले मतदाताओं और नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की है। इस सूचना का उद्देश्य लोगों को उनके मोबाइल नंबर के संभावित दुरुपयोग और ओटीपी आधारित धोखाधड़ी से बचाना है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि " एसआईआर फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन नागरिकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ साइबर अपराधी इसी बहाने ठगी करने की कोशिश कर सकते हैं।" मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छतीसगढ़ ने जोर देकर कहा है कि  "बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से एसआईआर फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार के ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती है। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या बीएलओ आपसे ओटीपी नहीं मांगता है। यदि आपको कोई व्यक्ति फोन करे और कहे कि  “ आपके एसआईआर से जुड़े मोबाइल पर जो ओटीपी आया है, वह हमें दे दीजिए,”   तो उन्हें तुरंत मना कर दें। बूथ लेवल ऑफि...