सावधानी 1️⃣1️⃣ असली-नकली कस्टमर केयर नंबर
मीडिया रिपोर्ट्स मे साइबर विशेषज्ञ आज आपको असली-नकली कस्टमर केयर नंबर की पहचान के विश्वासनीय एप्प ट्रूकॉलर की जानकारी दे रहे हैँ. इसके साथ ही बचाव के उपायों की भी जानकारी आज आपको मिलेगी. साइबर विशेषज्ञ और एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच, इंदौर राजेश दंडोतिया जी और साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस श्रीराहुल मिश्रा जी के अनुसार- 🌑 ट्रूकॉलर (Truecaller) से सही कस्टमर केयर नंबर का पता चल सकता है बशर्ते नंबर के पास ब्लू टिक या वेरिफाइड बैज है तो संभावना है कि वह असली हो।ट्रूकॉलर एक यूजर-कंट्रिब्यूटेड एप है। इसलिए नंबर की जानकारी कंपनी द्वारा अपडेट नहीं भी हो सकती है। इसलिए आधिकारिक वेबसाइट या एप से क्रॉस-चेक करना जरूरी है। कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ट्रूकॉलर पर अगर नंबर के पास ब्लू टिक या वेरिफाइड बैज है तो संभावना है कि वह असली हो। बहुत सी सावधानियां बरतने के बाद भी हो सकता है कि आप फेक कस्टमर केयर स्कैम के शिकार हो जाएँ, ऐसा होने पर भी आप घबरायें नहीं, निम्न कार्य शीघ्र अति शीघ्र करें- 1️⃣ फेक कस्टमर केयर स्कैम का शिकार होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दे...