सावधानी 1️⃣1️⃣ असली-नकली कस्टमर केयर नंबर
साइबर विशेषज्ञ और एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच, इंदौर राजेश दंडोतिया जी और साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस श्रीराहुल मिश्रा जी के अनुसार-
🌑 ट्रूकॉलर (Truecaller) से सही कस्टमर केयर नंबर का पता चल सकता है बशर्ते नंबर के पास ब्लू टिक या वेरिफाइड बैज है तो संभावना है कि वह असली हो।ट्रूकॉलर एक यूजर-कंट्रिब्यूटेड एप है। इसलिए नंबर की जानकारी कंपनी द्वारा अपडेट नहीं भी हो सकती है। इसलिए आधिकारिक वेबसाइट या एप से क्रॉस-चेक करना जरूरी है। कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ट्रूकॉलर पर अगर नंबर के पास ब्लू टिक या वेरिफाइड बैज है तो संभावना है कि वह असली हो।
बहुत सी सावधानियां बरतने के बाद भी हो सकता है कि आप फेक कस्टमर केयर स्कैम के शिकार हो जाएँ, ऐसा होने पर भी आप घबरायें नहीं, निम्न कार्य शीघ्र अति शीघ्र करें-
1️⃣ फेक कस्टमर केयर स्कैम का शिकार होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करवाएं।
2️⃣ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराएं।
3️⃣ अगर आपके अकाउंट से पैसे कटे हैं या फिर फाइनेंशियल जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच गई है तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और उन्हें पूरी स्थिति के बारे में सूचित करें ताकि वे तुरंत निवारक कदम उठायें.
4️⃣ साथ ही संबंधित कंपनी को भी सूचित करें ताकि वे इस फर्जी नंबर से सावधान रहें।
हमारा उद्देश्य आपकी साइबर सुरक्षा है. आपको हमारी पोस्ट से, वीडियो से क्या कुछ साइबर सुरक्षा प्राप्त हो रही है? अगर पर्याप्त सुरक्षा मिल रही है तो बतायें, अगर कहीं त्रुटि है तो बतायें, पोस्ट और वीडियो को लाइक करें, शेयर करें, चैनल को सब्सक्राइब करना और ब्लॉग को फॉलो करना न भूलें.
सतर्क रहें-सुरक्षित रहेँगे.
धन्यवाद 🙏
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली )

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें