सावधानी 1️⃣2️⃣ सेल में ठगी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स
दिवाली सेल हो या होली सेल, आज साइबर क्राइम के लिए सोने और चांदी की तरह अपराध की दुनिया को चमकाने का काम कर रही है. जिस तरह से दुनिया इस समय डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रही है उसमें साधारण कारोबारियों, युवाओं, बेटियों आदि का इतना फायदा हो या न हो, पर साइबर अपराधियों का फायदा ही फायदा दिखाई दे रहा है.
12 अक्टूबर 2025 की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्वयं उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति ने भी डिजिटल युग में बेटियों को सबसे ज्यादा असुरक्षित माना है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने शनिवार को डिजिटल दौर में बेटियों की असुरक्षा पर चिंता जताई। मुख्य न्यायाधीश 'बालिकाओं की सुरक्षाः भारत में उनके लिए सुरक्षित और सक्षम वातावरण' विषय पर शीर्ष अदालत परिसर में आयोजित वार्षिक हितधारक परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर धमकी, व्यक्तिगत डेटा और डीपफेक तस्वीर लड़कियों के लिए चिंता बन गई हैं। उन्होंने इस संदर्भ में विशेष कानून बनाने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों व नीति निर्धारकों को विशेष प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर जोर दिया। सीजेआई ने कहा कि-
"संवैधानिक और कानूनी संरक्षण के बावजूद देशभर में बालिकाओं को अब भी उनके मौलिक अधिकारों और यहां तक कि जीवन-निर्वाह के बुनियादी साधनों से भी वंचित रहना पड़ रहा है। बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना केवल उसके शरीर की रक्षा करना नहीं है, बल्कि उसकी आत्मा को मुक्त करना है।"
➡️ मीडिया रिपोर्ट -
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार-
धोखाधड़ी करने वाले ऐसी वेबसाइट्स बनाते हैं जो अमेजन या फ्लिपकार्ट जैसी जानी-मानी कंपनियों की तरह दिखती हैं।
✒️ साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ शुभम सिंह की राय-
" ये वेबसाइट्स रियल दिखती हैं कि लोग इन्हें असली समझ लेते हैं। इनमें ब्रांड का लोगो, प्रोडक्ट की तस्वीरें और डिजाइन सब असली जैसा होता है। कुछ वेबसाइट्स के नाम भी असली साइट्स से मिलते-जुलते होते हैं, जैसे ‘amaz0n-sale.com’, जबकि यह नकली है।"
➡️ साइबर ठग भेजते हैँ फिशिंग लिंक-
साइबर ठग फिशिंग लिंक भेजते हैं, ताकि ठगी को अंजाम दिया जा सके। फिशिंग लिंक ऐसे मैसेज होते हैं जो आपको 'Order Stuck' या 'Account Suspended' जैसे बहाने देकर लिंक पर क्लिक करने को कहते हैं। इन लिंक पर क्लिक करने से आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है।
✒️ साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ श्रीनिवास एल बताते हैं-
" लोग पहले लिंक पर क्लिक करते हैं और बाद में उसकी सच्चाई जांचते हैं जबकि उन्हें सच्चाई जानने के बाद लिंक पर क्लिक करना चाहिए. "
➡️ इस तरह चेक करें वेबसाइट की सच्चाई-
1️⃣ अगर वेबसाइट का नाम गलत लिखा है, जैसे ‘amaz0n’ या ‘flipkrt’, तो सावधान हो जाएं।
2️⃣ वेबसाइट के यूआरएल में ‘https://’ और लॉक का निशान होना चाहिए। अगर ये नहीं है, तो साइट नकली हो सकती है।
3️⃣ अगर कीमतें बहुत कम हैं, जैसे 50% से ज्यादा छूट, तो शक की नजरों से देखें ।
4️⃣ नकली साइट्स में अक्सर गलत व्याकरण या फर्जी रिव्यू होते हैं।
5️⃣ अगर साइट पर कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प नहीं है, तो सावधानी बरतें।
6️⃣ आपका अकाउंट बंद हो गया है या तुरंत पेमेंट करें जैसे मैसेज लिखे हों तो धोखा हो सकते हैं।
7️⃣ बैंक अकाउंट के ओटीपी या पासवर्ड मांगे जाते हैं तो यह फेक हो सकती है।
➡️ बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स-
अगर आपको कोई मैसेज या वेबसाइट नकली लगती है, तो पहले हमारे बताये गए उपरोक्त 7 बिन्दुओं के अनुसार जांच करें उसके बाद ही लिंक पर क्लिक करने के लिए आगे बढें.
🌑अमेजन इंडिया के लीगल डिपार्टमेंट के वाइस प्रेसीडेंट राकेश बख्शी कहते हैं,
'अमेजन पर खरीदारी करने वालों को अपने ‘Your Orders’ सेक्शन में ऑर्डर चेक करना चाहिए।' फिर भी आपने गलत साइट पर पेमेंट कर दिया है तो निम्न टिप्स को फॉलो करें --
1️⃣ अपने बैंक को फोन करें और कार्ड या यूपीआई अकाउंट ब्लॉक करवाएं।
2️⃣"http://cybercrime.gov.in" पर जाकर शिकायत दर्ज करें।
3️⃣ पेमेंट और मैसेज के स्क्रीनशॉट रखें।
4️⃣ फाइनेंशियल फ्रॉड के लिए 1930 पर कॉल करें।
साइबर ठगी का यह दौर रोज ऐसे कारनामें गढ़ रहा है जिसके आगे साइबर क़ानून और पुलिस ही बेबस नजर आते हैँ फिर आम आदमी की बिसात ही क्या है? ऐसे में अगर जरुरत है तो बस इतनी कि अपनी आँखे खुली रखी जाएँ और दिमाग़ में सतर्कता, जब बार बार ये कहा जा रहा है कि कहीं भी कुछ गलत महसूस हो तो पुलिस को सूचित करें. अपनी निजी जानकारी किसी को भी न दें, साइबर ठग कोई एलियन नहीं हैँ कि आकाश से उतरते नजर आएं, ये हमारे बीच के ही पढ़ें लिखें सभ्य समाज के लोग हैँ जो या तो साइबर ठगों के चंगुल में फंसकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैँ या फिर खुद ही आधुनिक तकनीक के मास्टर माइंड बनकर समाज मे घुल मिलकर अपनों को ही लूट रहे हैँ. इसलिए आपको समझना होगा और जागरूक बनकर साइबर अपराध का मुकाबला करना होगा.
सतर्क रहिये-सुरक्षित रहेँगे.
धन्यवाद 🙏🙏
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली )




दिवाली सेल साइबर फ्रॉड को लेकर आपकी यह पोस्ट जागरूक करने वाली है, बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏🙏
जवाब देंहटाएं