सावधानी 1️⃣2️⃣ सेल में ठगी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स
दिवाली सेल हो या होली सेल, आज साइबर क्राइम के लिए सोने और चांदी की तरह अपराध की दुनिया को चमकाने का काम कर रही है. जिस तरह से दुनिया इस समय डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रही है उसमें साधारण कारोबारियों, युवाओं, बेटियों आदि का इतना फायदा हो या न हो, पर साइबर अपराधियों का फायदा ही फायदा दिखाई दे रहा है. 12 अक्टूबर 2025 की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्वयं उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति ने भी डिजिटल युग में बेटियों को सबसे ज्यादा असुरक्षित माना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने शनिवार को डिजिटल दौर में बेटियों की असुरक्षा पर चिंता जताई। मुख्य न्यायाधीश 'बालिकाओं की सुरक्षाः भारत में उनके लिए सुरक्षित और सक्षम वातावरण' विषय पर शीर्ष अदालत परिसर में आयोजित वार्षिक हितधारक परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर धमकी, व्यक्तिगत डेटा और डीपफेक तस्वीर लड़कियों के लिए चिंता बन गई हैं। उन्होंने इस संदर्भ में विशेष कानून बनाने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों व नीति निर्धारकों को विशेष प्रशिक्षण देने...