सावधानी 1️⃣3️⃣ CCTV हैक - अब ये जरूर करें
आजकल घरों में CCTV कैमरा लगे होने का प्रचलन जोरों पर है ताकि घर के साथ-साथ वाहन, पेट्स आदि की भी सुरक्षा की जा सके। यही नहीं कई बार घर के आस पास यदि कोई संदिग्ध गतिविधि होती है वह भी सीसीटीवी से आसानी से पकड़ में आ रही है, शामली जिले के जसाला गांव में एक तेंदुआ सीसीटीवी के कारण ही नजर में आ सका, पुलिस द्वारा भी मंदिरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैँ, साथ ही, व्यापारियों से भी दुकानों और प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी लगवाए जाने के लिए कहा जा रहा है और यह सीसीटीवी का खौफ ही है कि अपराधियों द्वारा चोरी, डकैती आदि करने के बाद सीसीटीवी की DVR निकाल कर ले जाये जाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैँ, ये तो रहे घर पर, दुकान पर, प्रतिष्ठान पर प्रत्यक्ष रूप से आने वाले अपराधियों के कारनामें लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके एक चूक से सीसीटीवी हैक भी हो सकता है? और ये बात नोट कर लीजिये सीसीटीवी का हैक होना, मतलब आपकी प्राइवेसी और आपकी सुरक्षा का खतरे में पड़ना. 11 अक्टूबर 2025 की मीडिया रिपोर्ट्स सीसीटीवी हैक होने के सम्बन्ध में निम्न खतरे और सावधानियां अपनाने के लिए कहती है - ➡️ पहला खतरा डि फ...