अनजान स्रोत से बैंक खाते में पैसे आने पर क्या करे?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शामली जिले के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाने के उपनिरीक्षक राहुल सांगवान ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता संख्या 35810200000505 में 16 मई 2026 को अलग-अलग राज्यों से रकम आई। इसमें कर्नाटक से 1,000, असम से 9,123, बिहार से 1,999 और 4,000, गुजरात से 1,000, 150 और 1,400, हरियाणा से 23,023, ओडिशा से 30,000, राजस्थान से 6,000, उत्तर प्रदेश से 49,990, पश्चिम बंगाल से 5,000 और 5,000 तथा छत्तीसगढ़ से 1,500 रुपये शामिल हैं। इन सभी रकम को मिलाकर खाते में 1,39,185 रुपये आए। बैंक से मिली जानकारी के आधार पर खाताधारक मुशर्रफ हसन निवासी वार्ड नंबर 16, कांधला, शामली की पहचान हुई। मामले की जांच की जा रही है। किसी अनजान स्रोत से बैंक खाते में पैसा आना अपने आप में कोई अपराध नहीं है, लेकिन यदि उस पैसे का उपयोग किया जाए या उसे बिना जानकारी दिए खर्च किया जाए, तो यह कानूनी मुसीबत या अपराध बन सकता है ➡️ क्या करें और क्या नहीं? ⚫ अपराध कब बनता है: यदि वह पैसा साइबर धोखाधड़ी या मनी लॉन्ड्रिंग (काला धन) का है और आप उसक...