सरकार की तैयारी 1️⃣0️⃣ CERT-In की एडवाइजरी
भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In के द्वारा वॉर्निंग जारी की गई है जिसमें स्मार्टफोन, टैबलेट, कंप्यूटर और स्मार्टवॉच यूजर्स को सावधान रहने के लिए कहा गया है. ये वॉर्निंग इंडियन कंप्यूटर इमरजेंस रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की तरफ से ऐपल डिवाइसों का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के हितार्थ जारी की गई है. ➡️ वल्नरबिलिटीज - 26 मार्च 2026 को CERT-in द्वारा जारी एडवाइजरी की वॉर्निंग में iPhone, आइपैड, मैक ऐपल वॉच डिवाइसों में वल्नरबिलिटीज नामक कमजोरियों को डिटेक्ट किया गया है जिसमें बताया गया है कि इन कमजोरियों का फायदा साइबर ठग उठा सकते हैं और फिर वे डिवाइस में मौजूद संवेंदनशील डेटा को चोरी कर सकते हैं. साथ ही, बैंकिंग डिटेल्स भी हासिल कर करते हैं. वल्नरबिलिटीज के सम्बन्ध में CERT-In की तरफ से जारी एडवाइजरी में बताया गया है ये कमजोरियां Apple के सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम के अलग-अलग हिस्सों जैसे सिस्टम कंपोनेंट्स और सिक्योरिटी मैकेनिज्म के अंदर मौजूद हैं. जिनके कारण साइबर अटैकर सिस्टम के व्यवहार में छेड़छाड़ कर सकते हैं या सिक्योरिटी वॉल को बाईपास कर सकत...