सरकार की तैयारी 2️⃣ साइबर अपराध मे प्रतिबिम्ब एप्प
साइबर अपराधों की एक बाढ़ सी आई हुई है.भारत में हर दिन औसतन 7,000 साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज की जाती हैं। यह संख्या 2021 और 2023 के बीच 113.7% और 2022 से 2023 तक 60.9% की वृद्धि दर्शाती है। इसलिए सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार साइबर अपराधों को रोकने और उनकी दहशत से आम जनजीवन को बचाने के लिए प्रयासरत है. ऐसे में "प्रतिबिम्ब एप्प" अँधेरे में रोशनी की किरण बनकर उभरा है. ➡️ क्या है प्रतिबिम्ब- प्रतिबिंब एक मोबाइल ऐप है जिसे विशेष रूप से साइबर अपराधों से निपटने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह ऐप, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और संयुक्त साइबर अपराध समन्वय दल-जामताड़ा द्वारा विकसित किया गया है, जिसका उपयोग पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां साइबर अपराधियों को ट्रैक करने और पकड़ने के लिए करती हैं। प्रतिबिंब" एक जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित सॉफ्टवेयर है जिसे गृह मंत्रालय (एमएचए) के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) द्वारा साइबर अपराधों पर नज़र रखने के लिए विकसित किया गया है। यह भारत भर में साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों के स्था...