सरकार की तैयारी 1️⃣4️⃣ सीबीआई चैटबाट "अभय"
दिनांक 20/04/2026 की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिजिटल दौर में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के बीच में लोगों की सुरक्षा के लिए सीबीआई ने एक खास एआई चैटबॉट 'अभय' विकसित किया है। "अभय" नामक यह चैटबॉट डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर ठगी के मामलों से बचाव में अहम भूमिका निभाते हुए फर्जी नोटिस की पहचान करता है, जो आजकल ठगों का प्रारंभिक हथियार बन गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत सोमवार 20 अप्रैल को इसे लॉन्च किया । जिसे सीबीआई के संस्थापक निदेशक के सम्मान में आयोजित 22वें डीपी कोहली मेमोरियल व्याख्यान के मौके पर लॉन्च किया गया है । 20 अप्रैल 2026 के समाचार मे CBI के नए चैटबॉट ABHAY की तारीफ करते हुए CJI जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि " इस सिस्टम के जरिए लोग यह जांच सकेंगे कि उन्हें मिला नोटिस असली है या फर्जी। इससे नकली नोटिस भेजकर ठगी करने वालों पर लगाम लगेगी।" ➡️ सीबीआई का अभय chatbot - Chatbot Abhay (चैटबॉट अभय) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा विकसित एक AI-पावर्ड (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) चैटबॉट है। इसे विशेष रूप से बढ़ते साइबर अपराधों और 'डिजिटल अरेस्...