संदेश

Cyber criminal story-1 Cyber crime @cybershalini लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साइबर ठगी में नाम-1️⃣ -बागपत का अंकित

चित्र
  सैकड़ों बैंक खाते, 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन... फेसबुक लिंक से विदेशी साइबर गैंग से जुड़ा, बागपत के अंकित की कहानी फेसबुक पर मिले एक लिंक ने बागपत के अंकित को साइबर क्राइम की ओर धकेल दिया. वह विदेशी साइबर गैंग से जुड़ा. इस गैंग ने अंकित को निर्देश दिया कि वह ऑनलाइन गेमिंग के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराए. इन खातों की किट वह ठगों तक कोरियर के जरिए पहुंचाता था. हर ट्रांजेक्शन में उसका हिस्सा होता था और बाकी पैसा विदेश में बैठे गैंग को भेज दिया जाता था. यूपी में बागपत के बामनोली गांव का 26 साल का अंकित तोमर कभी आर्मी में भर्ती होने के सपने देखता था. 12वीं पास करने के बाद उसमें देश सेवा का जुनून जागा और आर्मी में भर्ती होने की तैयारी करने लगा. कोविड-19 के बीच भर्ती नहीं निकली तो प्रक्रिया ठप पड़ गई. इसके बाद जब उम्र की सीमा निकल गई तो उसका रास्ता बदल गया. पैसे कमाने की लालसा ने उसे धीरे-धीरे अपराध की ओर धकेल दिया. फेसबुक पर मिले एक लिंक ने उसे साइबर क्राइम की दुनिया में घसीट लिया. इंस्टाग्राम के माध्यम से वह विदेश में बैठे केल्विन नाम के व्यक्ति के नेटवर्क से जुड़ा. उसे निर्देश मिला कि वह ऑ...