सरकार की तैयारी 1️⃣1️⃣ एक मिलियन साइबर सखी
भारत सरकार साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों से निबटने के लिए गम्भीर तैयारी में व्यस्त है. साइबर क्राइम पर लगाम कसने मे सबसे बड़ी बाधा देश की जनता मे विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों मे डिजिटल साक्षरता और जागरुकता की कमी होना भी है और इसी क्रम में भारत सरकार लेकर आ रही है - E-SafeHER, जिसे हम साइबर सुरक्षा जागरूकता (Cybersecurity Awareness), महिला डिजिटल साक्षरता (Women Digital Literacy) और ऑनलाइन सुरक्षा शिक्षा (Online Safety Education) के रूप में भी समझ सकते हैं - ➡️ e-SafeHER (e-SafeHER) ग्रामीण महिलाओं को 'साइबर सखी' के रूप में प्रशिक्षित करने की एक पहल है, जो सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और साइबर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देती है। इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना है। ➡️ e-SafeHER के प्रमुख पहलू: ⚫ उद्देश्य : ग्रामीण महिलाओं को ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने के लिए सशक्त बनाना। सरकार इस पहल द्वारा ग्रामीण महिलाओं को साइबर सखी’ के रूप में प्रशिक्षित कर...