सरकार की तैयारी 1️⃣1️⃣ एक मिलियन साइबर सखी
भारत सरकार साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों से निबटने के लिए गम्भीर तैयारी में व्यस्त है. साइबर क्राइम पर लगाम कसने मे सबसे बड़ी बाधा देश की जनता मे विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों मे डिजिटल साक्षरता और जागरुकता की कमी होना भी है और इसी क्रम में भारत सरकार लेकर आ रही है - E-SafeHER, जिसे हम साइबर सुरक्षा जागरूकता (Cybersecurity Awareness), महिला डिजिटल साक्षरता (Women Digital Literacy) और ऑनलाइन सुरक्षा शिक्षा (Online Safety Education) के रूप में भी समझ सकते हैं -
➡️ e-SafeHER (e-SafeHER)
ग्रामीण महिलाओं को 'साइबर सखी' के रूप में प्रशिक्षित करने की एक पहल है, जो सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और साइबर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देती है। इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना है।
➡️ e-SafeHER के प्रमुख पहलू:
⚫ उद्देश्य: ग्रामीण महिलाओं को ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने के लिए सशक्त बनाना। सरकार इस पहल द्वारा ग्रामीण महिलाओं को साइबर सखी’ के रूप में प्रशिक्षित कर उनके डिजिटल व्यवहार का विकास करना चाहती है ताकि वे अपने समुदायों में सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को अपनाएं और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र मे जागरूकता तथा ऑनलाइन लेन-देन में विश्वास को बढ़ावा दें.
⚫ साइबर सखी: प्रशिक्षित महिलाएं (साइबर सखी) अपने समुदाय में अन्य महिलाओं को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करेंगी। यह कार्यक्रम सरकार द्वारा पहले से कार्यान्वित महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से एक समुदाय-आधारित, सहकर्मी द्वारा नेतृत्व का दृष्टिकोण अपनाता है, परिवार को प्रथम पाठशाला और माँ को प्रथम शिक्षिका कहा गया है और इस कार्यक्रम के माध्यम से जो साइबर सखी तैयार की जायेंगी उनके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं मे तो साइबर सुरक्षा जागरूकता फैलेगी ही, साथ ही ग्रामीण परिवार मे आरंभ से अंतिम स्तर तक साइबर सुरक्षा की किरण और डिजिटल सशक्तीकरण सुनिश्चित होगा.
⚫ डिजिटल व्यवहार: सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर फ्रॉड से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी।
➡️ e-SafeHER के उपयोग :
1️⃣ ग्रामीण महिलाओं को ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान होने वाली धोखाधड़ी से बचाना।
2️⃣ सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने के तरीके सिखाना।
3️⃣ साइबर अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं (जैसे 1930 साइबर हेल्पलाइन) के बारे में जानकारी देना।
प्रैस सूचना ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल 2026 के अंक में दृष्टि आईएएस ने E-safeHER पहल के सम्बन्ध में जानकारी दी है, जिसके अनुसार हाल ही में e-SafeHER साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत की एक मिलियन महिलाओं को डिजिटल पारिस्थितिक तंत्र में सुरक्षित रूप से भाग लेने के लिये सक्षम बनाना है, जिससे समावेशी और सुरक्षित डिजिटल पहुँच को सुदृढ़ किया जा सके।
➡️ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण पहल -
यह एक साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण पहल है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं को लक्षित करते हुए डिजिटल सुरक्षा और समावेशन का लैंगिक-संवेदनशील, समुदाय-आधारित मॉडल विकसित करना है।
➡️ e-SafeHER का संस्थागत ढाँचा:
यह पहल इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता (ISEA) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित है। इसका कार्यान्वयन उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (C-DAC) द्वारा रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।
➡️ साइबर सखी का लक्ष्य एवं समयसीमा:
इस पहल का उद्देश्य तीन वर्षों में एक मिलियन महिलाओं तक पहुँचना है तथा बहु-हितधारक साझेदारियों के माध्यम से 2029 तक चरणबद्ध विस्तार करना है।
➡️ पहल का आरंभ -
भारत सरकार द्वारा साइबर सखी कार्यक्रम का आगाज मध्य प्रदेश एवं ओडिशा से कर क्रमवार ढंग से पूरे देश में लागू किया जाएगा।
स्रोत - e-SafeHER पहल
दृष्टि आईएएस अप्रैल 14,2026
साइबर सुरक्षा आज समय की जरूरत बन चुकी है. हर हाथ में स्मार्टफोन का होना, रुपये पैसे के लेन देन के लिए गूगल पे, फोन पे जैसे डिजिटल व्यवहारों का चलन मे होना, हर अकाउंट का आधार से जुड़ा होना आज साइबर अपराधियों को हर घर का रास्ता दिखा गया है ऐसे मे महिलाओं का साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक होना जरूरी है. इस पहल से ग्रामीण महिलाओं मे साइबर जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन को व्यवहार मे सफलतापूर्वक अपनाने से ग्रामीण महिलाओं में डिजिटल आत्मविश्वास भी मजबूत होगा. भारत सरकार के साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवीनतम उपायों के बारे में जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे ब्लॉग से और सब्सक्राइब कीजिए हमारे चैनल @cybershalini को. पोस्ट और वीडियो को लाइक और शेयर करना न भूलें.
सतर्क रहें - सुरक्षित रहेंगे 👍
धन्यवाद 🙏
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें