साइबर क्राइम बचाव प्रक्रिया 1️⃣ कांधला में VI डिस्ट्रीब्यूटर से साइबर धोखाधड़ी
कांधला (शामली ) में VI के स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर से साइबर धोखाधड़ी का एक मामला अभी हाल ही में संज्ञान में आया है.पीड़ित ने दिनांक 20/07/2025 को हुई एक साइबर धोखाधड़ी की घटना के बारे में औपचारिक शिकायत थाना कांधला पर दर्ज कराई है. ➡️ घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित [VI] का स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर है। पीड़ित के बैंक अकाउंट में GST विभाग से काम के हिसाब से रकम आती रहती है किन्तु उसके लिये पीड़ित को आवेदन ऑनलाइन रूप से करना पड़ता है. जिसे पीड़ित ने अपने दोस्त.......... नाम के इंटरनेट यूजर से कराया. पीड़ित के दोस्त (साइबर अपराधी) ने आवेदन किया जिसकी आवेदन संख्या ARN-AA............. से 13 अंकों की पीड़ित के दोस्त साइबर अपराधी को मिली, उसने पीड़ित से वह ARN संख्या पीड़ित को दिखाकर उसे विश्वास में लिया कि वह उसका कार्य ईमानदारी से कर रहा है और यह कहते हुए उससे उसके फोन पर आने वाले ओटीपी, जो कि 6 अंको का होता है, को पीड़ित की रकम उसके बैंक अकाउंट में मंगाने हेतु पीड़ित से मांग लिया. पीड़ित द्वारा दोस्त/साइबर अपराधी के कहे अनुसार ये सब किया जाता रहा किन्तु जब आवेदन किये जाने के ...