सरकार की तैयारी 1️⃣2️⃣ जनगणना 2027 में ठगी
जनगणना 2027 को लेकर भारत सरकार ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं. ऐसे मे साइबर ठगी की बढ़ती जा रही घटनाओं ने सरकार की चिंताओं में भारी इजाफा किया है. जिसका मूल कारण भारतीय नागरिकों मे सरकारी कामकाज को लेकर अज्ञानता और डिजिटल व्यवहार की जागरुकता मे कमी होना है. गत वर्षों से भारत सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिससे कुछ सुधार तो हुआ है किन्तु ऐसा नहीं कि अपराधियों के हौसले टूट सकें. ऐसे मे सरकार और प्रशासन ने लोगों को सतर्क करने के लिए एक खास सुरक्षा गाइड लाइन जारी की है, ताकि जनगणना के नाम पर भारतीय नागरिकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोका जा सके. ➡️ आपको ये जरूर करना है - सरकार और प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन के मुताबिक , जनगणना के दौरान कुछ लोग आपके घर खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर आपकी निजी जानकारी, बैंक अकाउंट डिटेल या पैसे मांग सकते हैं। ऐसे में आप सतर्कता बरतते हुए निम्न निर्देशों का पालन अवश्य करें - 1️⃣ पहचान पत्र जरूर देखें: घर आने वाले व्यक्ति से उसका आधिकारिक आईडी कार्ड मांगें। 2️⃣ OTP या बैंक जानकारी न दें: जनगणन...