संदेश

TRAI Cyber crime Cybershalini लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सावधानी 4️⃣ TRAI के नाम से खेल रहे साइबर ठग

चित्र
   @cybershalini ट्राई (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) के नाम पर साइबर ठग ठगी के नित नए कारनामों को अंजाम दे रहे हैँ। मोबाइल टावर इंस्टालेशन, बहुमंजिला इमारतों में कॉल-डेटा चेकिंग और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे झांसे देकर लोगों से लाखों रुपए वसूले जा रहे हैं। साइबर ठग फर्जी ट्राई अधिकारी बनकर मोटे किराए का लालच देते हैं, रजिस्ट्रेशन या सिक्योरिटी शुल्क के नाम पर आप से रकम ऐंठ रहे हैं। यहां तक की साइबर ठग आपको फर्जी अप्रूवल लेटर दिखाकर बेवकूफ बना रहे हैँ । कभी कभी तो कॉल ट्रेसिंग और सिम ब्लॉक करने की धमकी देकर आपसे रकम निकलवाने के मामले भी सामने आये हैँ । केस बढ़ते देख ट्राई ने अलर्ट जारी किया और ये घोषणा की कि 1️⃣ वह टावर लगाने के लिए कॉल नहीं करता,  2️⃣ न ही आधार, ओटीपी या बैंक जानकारी मांगता है।      ट्राई ने ये सूचना जारी की है कि अगर आपको संदिग्ध कॉल, मैसेज या ई-मेल मिलते हैं तो आप तुरंत ट्राई के स्थानीय कार्यालय में सूचना दें या आधिकारिक वेबसाइट से ही सत्यापन करें। सामान्य सूचना के लिए आप ट्राई की ईमेल आई डी ap@trai.gov.in पर सूचना दे सकते हैँ. या फिर भा...