संदेश

Digital arrest Cyber crime @cybershalini लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डिजिटल अरेस्ट 3️⃣ -ठग बने सीबीआई आफिसर

चित्र
  स्रोत-जागरण न्यूज 9 अक्टूबर 2025 9 अक्टूबर 2025 की जागरण न्यूज के अनुसार प्रयागराज में साइबर अपराधियों ने एक शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट करके 6.30 लाख रुपये की आनलाइन ठगी की। इससे परेशान होकर पीड़ित शिक्षिका ने मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर थाने में आइटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। ➡️ प्रयागराज के सलोरी निवासी हैं शिक्षिका      सलोरी तेलियरगंज निवासी एक महिला निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसका कहना है कि करीब एक माह पहले अनजान नंबर से वाट्सएप पर वीडियो काल आया। कालर ने खुद को टेली कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का बताया। कहा कि उनके मोबाइल नंबर से अपराध किया जा रहा है। वह नरेश अग्रवाल के साथ मिलकर अपराध कर रही हैं। ➡️ कोलाबा पुलिस स्टेशन में केस होने की बात कही कालर ने कहा कि कॉल को कोलाबा पुलिस स्टेशन कनेक्ट किया जा रहा है, वहां इंस्पेक्टर बात करेंगे। इसके बाद एक लड़की ने कहा कोलाबा पुलिस स्टेशन से इंस्पेक्टर प्रदीप सावंत बात करेंगे। फिर खुद को प्रदीप सावंत बताते हुए एक व्यक्ति ने कहा कि कोलाबा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज है। लिहाजा तुरंत पुलिस स्टेशन पर आना हो...

डिजिटल अरेस्ट 2️⃣-ठग बने क़ानून व्यवस्था के बड़े अफसर

चित्र
  स्रोत अमर उजाला 11 नवम्बर 25    अमर उजाला में 11 नवम्बर 25 को प्रकाशित एक समाचार के अनुसार  मुंबई में एक हैरान करने वाला साइबर फ्रॉड सामने आया है। दक्षिण मुंबई के 60 साल के एक व्यवसायी को ठगों ने कानून व्यवस्था के बड़े अफसर बनकर पूरी रात वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा और उससे 53 लाख रुपये ठग लिए।  ➡️ क्या था पूरा मामला? पीड़ित व्यक्ति मुंबई के अग्रिपाड़ा इलाके का रहने वाला है। 2 नवंबर को उसे एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का अफसर बताया। उसने अपना नाम राजीव सिन्हा बताया और कहा "आपके नाम पर लिए गए सिम कार्ड से फ्रॉड हुआ है, आपको 2 घंटे में दिल्ली पुलिस के सामने पेश होना होगा"। जिस पर व्यवसायी ने कहा कि वह दिल्ली नहीं जा सकता, तो कॉलर ने कहा कि उसके खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज है और अब दिल्ली पुलिस उससे बात करेगी। ➡️ इसके बाद शुरू हुआ 'डिजिटल अरेस्ट'- थोड़ी देर बाद पीड़ित को एक वीडियो कॉल आया। इस बार कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अफसर विजय खन्ना बताया। उसने कहा कि व्यवसायी का ...