साइबर क्राइम 1️⃣0️⃣ Pension Scam- बुजुर्गो पर ऐसे भी वार कर रहे साइबर अपराधी
साइबर मामलों में दिनों दिन बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार और प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों की बड़े पैमाने पर शुरुआत की गई, जिससे छोटे स्तर पर ही सही किन्तु लोगों को इस अपराध से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो रही है, जिसके कारण साइबर ठग ठगी करने के लिए नित नये तौर तरीकों को अंजाम दे रहे हैं। इंडिया टी वी के 20 अप्रैल 2026 के समाचार के अनुसार सीबीआई के एक कार्यक्रम में CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया कि साइबर ठगी के सबसे ज्यादा शिकार बुजुर्ग और रिटायर्ड लोग हो रहे हैं। कई बार उनकी पूरी जिंदगी की कमाई कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाती है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक झटका और असुरक्षा का एहसास भी होता है। सरकार द्वारा भी अब साइबर स्कैम के एक नए तरीके के बारे में बुजुर्गो को चेतावनी जारी की जा रही है. जिसमें सरकार कह रही है कि- " साइबर धोखेबाज लोगों को पेंशन स्कैम के माध्यम से अपने जाल में फंसा रहे हैं। साइबर धोखेबाज व्हाट्सएप के जरिए लोगों को जाल में फंसाते हुए कह रहे हैं कि आपका जीवन प्रमाण सर्टिफिकेट की सालाना तारीख पास आ गई है। ऐसे में इसे जल्द ही रिन्यू करना होगा, ...