साइबर ठगों के हथियार 1️⃣0️⃣ KYC और Ghost Sim आपके इर्द गिर्द ही है
खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के छह जिलों में नौ सिम कार्ड डीलर्स साइबर फ़्रॉड के लिए सीबीआई द्वारा नामजद किये गए हैँ. प्राप्त जानकारी के अनुसार सिम कार्ड डीलरों द्वारा सिम खरीदने वाले ग्राहक का केवाईसी कराने के दौरान उस पहचान सत्यापन का इस्तेमाल दूसरे सिम की बिक्री में भी कर रहे थे। जिसमें वे पहली बार केवाईसी प्रक्रिया को फेल बताते थे, फिर दोबारा बार यह प्रक्रिया करते थे, जिसमें उसी नाम पते पर दूसरा सिम जिसे घोस्ट सिम कहा जाता है, एक्टिवेट कर दिया जाता था। जिसका ग्राहक को आभास तक नहीं होता है. ➡️ केवाईसी (KYC) का मतलब - "अपने ग्राहक को जानें" (Know Your Customer) होता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें वित्तीय संस्थान ग्राहकों की पहचान और पता सत्यापित करते हैं. यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि ग्राहक द्वारा दी गई जानकारी सटीक और वास्तविक है. 🌑 केवाईसी का पूरा नाम "Know Your Customer" है, जो वित्तीय संस्थानों और व्यवसायों द्वारा ग्राहकों की पहचान सत्यापित करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रक्रिया है. यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करने में...