सावधानी 1️⃣8️⃣ बच्चों की साइबर सुरक्षा
आजकल डिजिटल एजुकेशन के कारण बच्चे भी डिजिटल इंडिया के पार्ट बन चुके हैं और इसी का एक मुख्य कारण है कि वे साइबर ठगों के सहज हथियार बनने का कार्य कर रहे हैं. क्योंकि उनके हाथ में कंप्यूटर आने का मतलब यह नहीं है कि उनमें वह समझ भी विकसित हो गई जो कंप्यूटर शिक्षा के दुष्परिणाम भी उन्हें समझा सके, ऐसे मे बच्चों को साइबर ठगी से बचाना जरूरी है क्योंकि बच्चे साइबर ठगों के लक्ष्य नहीं हैं लक्ष्य आप हैं बस कन्धे इन मासूमों के हैं जिनपर चढ़कर साइबर ठग आपके घरों में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं तो ध्यान दीजिये और विशेषज्ञ राय के अनुसार निम्न सावधानियां बरतिये - ➡️ बच्चों को साइबर ठगी से बचाने के लिए ' गूगल फैमिली लिंक' जैसे टूल का उपयोग करके स्क्रीन टाइम नियंत्रित करें, संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करने की शिक्षा दें और निजी जानकारी गुप्त रखने को कहें। संवाद स्थापित करें, अजनबियों से बात न करने दें और किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 पर रिपोर्ट करें। ➡️ बच्चों को सुरक्षित रखने के मुख्य उपाय: ✒️ संवाद और शिक्षा: बच्चों से खुलकर बात करें, उन्हें ऑनलाइन खतरों जैसे बुलिंग, ग्रूमिं...