संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साइबर सुरक्षा चैम्पियन 1️⃣ श्री धर्म सिंह ए डी ओ पंचायत जानसठ (मुजफ्फरनगर)

चित्र
 आज पूरा विश्व साइबर अपराधियों की चपेट में है. साइबर अपराधियों के हथकंडों के आगे पुलिस प्रशासन भी कभी कभी बेबस नजर आते हैं खास तौर पर तब जब लगातार जनता मे यह प्रचार प्रसार किए जाने पर भी - " कि किसी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें, किसी अनजान नंबर पर रकम ट्रांसफ़र न करें, अनजान नंबर से आई WhatsApp वीडियो कॉल को न उठाएं," आदि आदि जनता फिर बेवकूफ़ बनतीं है और वही गलती दोहराती रहती है.        किन्तु ऐसा नहीं है कि पुलिस प्रशासन के ये प्रयास पूर्णरूप से विफल ही हो रहे हैं, जहां जनता समझदार हैं जागरूक है वहां सफ़लता का प्रतिशत बढ़ रहा है और साइबर अपराधियों को मुँह की खानी पड़ रही है.           अभी 8-9  दिन पूर्व ही जानसठ (मुजफ्फरनगर) के ए डी ओ पंचायत श्री धर्म सिंह जी के पास एक अनजान नंबर से कॉल आती है, अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के फोन पर तो अधिकांशतया अनजान नंबर से ही कॉल आती है और उन्हें उठानी भी पड़ती है, इसलिए उन्होंने वह कॉल उठाई, फोन करने वाले ने धर्म सिंह जी से कहा कि आपका कूरियर आ गया है, ये सुनते ही धर्म सिंह जी ने कहा कि ...

सरकार की तैयारी 1️⃣0️⃣ CERT-In की एडवाइजरी

चित्र
  भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In के द्वारा वॉर्निंग जारी की गई है जिसमें स्मार्टफोन, टैबलेट, कंप्यूटर और स्मार्टवॉच यूजर्स को सावधान रहने के लिए कहा गया है.   ये वॉर्निंग इंडियन कंप्यूटर इमरजेंस रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की तरफ से ऐपल डिवाइसों का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के हितार्थ जारी की गई है.  ➡️ वल्नरबिलिटीज - 26 मार्च 2026 को CERT-in द्वारा जारी एडवाइजरी की वॉर्निंग में iPhone, आइपैड, मैक ऐपल वॉच डिवाइसों में  वल्नरबिलिटीज नामक कमजोरियों को डिटेक्ट किया गया है जिसमें बताया गया है कि इन कमजोरियों का फायदा साइबर ठग उठा सकते हैं और फिर वे डिवाइस में मौजूद संवेंदनशील डेटा को चोरी कर सकते हैं. साथ ही, बैंकिंग डिटेल्स भी हासिल कर करते हैं. वल्नरबिलिटीज के सम्बन्ध में CERT-In की तरफ से जारी एडवाइजरी में बताया गया है ये  कमजोरियां Apple के सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम के अलग-अलग हिस्सों जैसे सिस्टम कंपोनेंट्स और सिक्योरिटी मैकेनिज्म के अंदर मौजूद हैं. जिनके कारण साइबर अटैकर सिस्टम के व्यवहार में छेड़छाड़ कर सकते हैं या सिक्योरिटी वॉल को बाईपास कर सकत...

साइबर स्कैम 6️⃣-ऑनलाइन एस्ट्रोलॉजी स्कैम

चित्र
  ज्योतिष लोगों के लिए जानकारी और पसंद का विषय प्राचीन समय से ही रहा है. आप खुद देख लीजिये, आप कहीं भी गए हों, रास्ते में अगर आपको लिखा हुआ दिखता है कि अपना भविष्य जानें तो एक बार को आपके कदम ठिठक जाते हैँ और आप अपना भविष्य जानने के लिए न केवल भविष्य बल्कि भूत में आप क्या थे, ये आकांक्षा भी आपको ज्योतिषी की ओर बढ़ा देती है. अब यही कार्य ऑनलाइन रूप से बहुत तेजी से बढ़ रहा है और साइबर ठगों की निगाहें इस क्षेत्र में भी अपने हाथ आजमा रही हैँ. एस्ट्रोलॉजी के मार्किट के बारे में कुछ विचारयोग्य तथ्य आज सभी के सामने मौजूद हैँ :- ➡️  ऑनलाइन ज्योतिष के बढ़ने के 3 बड़े कारण ✒️  युवाओं का बढ़ता क्रेज:  आजकल 35 साल से कम उम्र वाले लड़के-लड़कियां ज्यादा एप्स यूज करते हैं। उन्हें करियर, लव लाइफ या जॉब की टेंशन होती है, तो वे सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए ही क्विक कंसल्टेशन ले लेते हैं। ✒️  AI से सस्ता कंसल्टेंशन: AI टूल्स ने गणना तेज कर दी है। ये इंसान से 5 गुना ज्यादा सवालों का जवाब एक ही टाइम में दे सकता है। ये बायस्ड नहीं होता और सस्ता भी है। ✒️  दिमागी झंझटो से राहत क...

साइबर क्राइम 5️⃣ QR Code Scam

चित्र
जबसे डिजिटल पेमेंट का सिस्टम शुरू हुआ है तब से साइबर अपराधियों की बल्ले बल्ले हो गई है, रोज साइबर अपराध के नए नए तरीके निकल कर सामने आ रहे हैँ उन्हीं तरीकों में से एक नया तरीका आया है QR Code SCAN  1️⃣ साइबर ठग नया पेंतरा लेकर आये हैँ QR Code असली होता है पर ऊपर साइबर ठगों का नकली QR Code चिपका होता है .आप ध्यान नहीं देते, जल्दी पे कर देते हैँ जरुरी ये है कि जब भी किसी दुकान या सार्वजनिक जगह पर QR Code से पेमेंट करें, तो QR कोड ध्यान से देखें.अगर QR Code पर कोई स्टिकर या कागज चिपका हो तो तुरंत पेमेंट न करें. 2️⃣ QR Code स्कैन करते समय स्क्रीन पर उस व्यक्ति या दुकान का नाम दिखाई देता है जिसे आप पैसे भेज रहे हैं. पेमेंट जरूर करें पर जल्दी नहीं  यह जरूर जांच लें कि नाम सही है या नहीं, अगर नाम अलग या संदिग्ध लगे, तो तुरंत पेमेंट रोक दें.कई लोग जल्दी में QR Code स्कैन करते ही तुरंत पेमेंट कर देते हैं. यही जल्दी ही ठगों को मौका देती है. इसलिए हमेशा थोड़ा समय लगाएं,जानकारी पढ़ें और उसके बाद ही भुगतान करें. ध्यान रहे कि सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है. 3️⃣ QR Code स्कैन हमेशा भरोसेमंद और...

साइबर क्राइम 2️⃣ आधार कार्ड साइबर ठगी

चित्र
साइबर क्राइम के रोज नये नये तरीके ईजाद हो रहे हैं, उन्हीं तरीकों में एक नया तरीका जो सामने आ रहा है वह है-आधार कार्ड साइबर ठगी. 🌑 आधार कार्ड साइबर ठगी (Cyber Thagi) का मतलब  - ठगों द्वारा आपके आधार कार्ड की जानकारी या उससे जुड़े सिस्टम (जैसे AEPs) का गलत इस्तेमाल करके आपको आर्थिक नुकसान पहुंचाना, जिसमें पहचान की चोरी, धोखाधड़ी वाले लोन या बैंक खाते खाली करना शामिल है, अक्सर कॉल फॉरवर्डिंग जैसे तरीकों से OTP चुराकर और  पहचान (KYC)   के बहाने संवेदनशील जानकारी हासिल करके ये ठगी की जाती है, इससे बचने के लिए सतर्क रहें और संदिग्ध कोड डायल न करें.   🌑 आधार कार्ड साइबर ठगी कैसे होती है- आधार कार्ड   साइबर   ठगी निम्न तरीकों से अंजाम दी जाती हैं- 1️⃣ कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम (USSD कोड के ज़रिए):  ठग खुद को पार्सल डिलीवरी या बैंक से बताकर आपसे  21 ,  61  जैसे कोड डायल करवाते हैं, जिससे आपके फोन की कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिवेट हो जाती है और बैंक OTP सीधे ठगों के पास पहुँच जाते हैं. 2️⃣ पहचान की चोरी (Identity Theft):  आपके आधार विवरण का उपयोग करके ...