साइबर क्राइम 5️⃣ QR Code Scam
जबसे डिजिटल पेमेंट का सिस्टम शुरू हुआ है तब से साइबर अपराधियों की बल्ले बल्ले हो गई है, रोज साइबर अपराध के नए नए तरीके निकल कर सामने आ रहे हैँ उन्हीं तरीकों में से एक नया तरीका आया है QR Code SCAN
1️⃣
साइबर ठग नया पेंतरा लेकर आये हैँ QR Code असली होता है पर ऊपर साइबर ठगों का नकली QR Code चिपका होता है .आप ध्यान नहीं देते, जल्दी पे कर देते हैँ जरुरी ये है कि जब भी किसी दुकान या सार्वजनिक जगह पर QR Code से पेमेंट करें, तो QR कोड ध्यान से देखें.अगर QR Code पर कोई स्टिकर या कागज चिपका हो तो तुरंत पेमेंट न करें.
2️⃣
QR Code स्कैन करते समय स्क्रीन पर उस व्यक्ति या दुकान का नाम दिखाई देता है जिसे आप पैसे भेज रहे हैं. पेमेंट जरूर करें पर जल्दी नहीं यह जरूर जांच लें कि नाम सही है या नहीं, अगर नाम अलग या संदिग्ध लगे, तो तुरंत पेमेंट रोक दें.कई लोग जल्दी में QR Code स्कैन करते ही तुरंत पेमेंट कर देते हैं. यही जल्दी ही ठगों को मौका देती है. इसलिए हमेशा थोड़ा समय लगाएं,जानकारी पढ़ें और उसके बाद ही भुगतान करें. ध्यान रहे कि सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है.
3️⃣
QR Code स्कैन हमेशा भरोसेमंद और सुरक्षित UPI ऐप से ही करें, भरोसेमंद और सुरक्षित UPI ऐप हैँ
1️⃣ Google Pay,
2️⃣ PhonePe,
3️⃣ Paytm
4️⃣ BHIM
इनके अलावा अन्य ऐप जो अनजान हैँ या संदिग्ध हैँ ऐसे ऐप को डाउनलोड करके QR Code स्कैन करना खतरनाक हो सकता है.
4️⃣
कई बार साइबर ठग लोगों से यह कहकर QR Code स्कैन करवाते हैं कि आप इस QR Code को SCAN कीजिये इससे पैसे आपके खाते में आएंगे, लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं होता, QR Code SCAN का प्रयोग पैसे भेजने के लिए किया जाता है. इसलिए कभी भी पैसे अपने खाते मे लाने के लिए किसी QR Code को SCAN न करें, सावधान रहें.
5️⃣
इसके साथ ही यदि आपको लगता है कि QR Code नकली है या किसी ने धोखाधड़ी की कोशिश की है, तो तुरंत अपने बैंक या UPI ऐप की हेल्पलाइन पर शिकायत करें. इसके साथ ही अपने बैंक खाते की सुरक्षा सेटिंग्स को भी मजबूत रखें और उन्हें किसी अन्य के साथ कभी शेयर न करें ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो.
हम लगातार आपके लिए नये नए साइबर अपराधों की जानकारी लेकर आ रहे हैँ और अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारियों से कोई भी फायदा नजर आता है तो हमारे उत्साहवर्धन हेतु हमारे ब्लॉग को फॉलो और चैनल को सब्सक्राइब कीजिये, पोस्ट को लाइक कीजिये और अपना अनुभव शेयर कीजिये ताकि अन्य लोग भी आपके अनुभव से लाभान्वित हों और साइबर अपराध के घेरे में न आएं.
सतर्क रहिये-सुरक्षित रहेंगे.
धन्यवाद 🙏
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली )

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें