सावधानी 1️⃣4️⃣ WHATSAPP
आज स्मार्टफोन एक आवश्यकता बन गया है और उसका सबसे महत्वपूर्ण एप यदि हम कहें कि व्हाट्सएप्प है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. आज हमें कोई फोटो शेयर करना हो, डाक्यूमेंट्स की पीडीएफ शेयर करनी हो, वीडियो शेयर करना हो, कोई लिंक भेजना हो तो हमे व्हाट्सएप की ही याद आती है क्योंकि व्हाट्सएप्प पर इन्हें शेयर करना आसान भी है और सुविधाजनक भी और यही कारण है कि आम जन मे प्रयोग के लिए सर्वाधिक प्रयुक्त एप्प व्हाट्सएप पर ही साइबर ठगों की नजरें आकर टिक गई हैँ. अभी तक के लगभग 70% डिजिटल फ्रॉड के मामलों में हैकर द्वारा व्हाट्सएप द्वारा ही फ्रॉड और हैकिंग के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में खुद को सुरक्षित रखना जरुरी हो जाता है. कई सेफ्टी फीचर्स रखने वाले व्हाट्सएप्प में खुद को सेफ रखना आसान भी है और आज की बढ़ती साइबर क्राइम की आबोहवा में जरुरी भी. डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी नौकरी के ऑफर या लिंक्ड डिवाइस के जरिए अकाउंट हथियाने जैसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अक्सर यूजर की छोटी-सी लापरवाही उसी पर भारी पड़ जाती है जिस का फायदा हॅकर्स द्वारा उठाया जाता है. व्हाट्सएप मे सबसे सुविधाजनक बात य...