भारत सरकार ले आई "समाधान दीदी"
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग तथा कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में 30 मई 2026 को सीपीजीआरएएमएस के एआई-सक्षम वॉयस चैटबॉट ‘समाधान दीदी’ का शुभारंभ किया. समाधान दीदी' भारत सरकार द्वारा केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण प्रणाली (CPGRAMS) के लिए हाल ही में लॉन्च किया गया एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वॉयस चैटबॉट है। ➡️ प्रमुख विशेषताएं : ⚫ मातृभाषा में शिकायत: यह चैटबॉट नागरिकों को बोलकर अपनी पसंदीदा या मातृभाषा में सरकारी विभागों से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा देता है। ⚫ शिकायत करना हुआ आसान: अब आम लोगों को शिकायत लिखने के लिए टाइप करने की जरूरत नहीं है - वे सिर्फ बोलकर अपनी समस्या बता सकते हैं। ⚫ आधिकारिक पोर्टल: इसे सरकार के आधिकारिक लोक शिकायत पोर्टल CPGRAMS के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिको...