संदेश

Cybar crime लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साइबर ठगी मे नाम 0️⃣ एक-चेहरे अनेक

चित्र
साइबर ठग जो न कर जाएँ, वो कम ही है. 20 सितंबर 2025 में हिंदुस्तान दैनिक में प्रकाशित एक समाचार के अनुसार, साइबर ठगों के बहरूपिये होने की जानकारी भी सामने आ रही है. साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म दाग का यह गाना "एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं लोग...," भले ही  यह गाना   साइबर ठगों के लिए न गाया गया हो,भले ही इस गाने का अर्थ कुछ हो पर बिहार के एक साइबर ठग द्वारा जो किया गया है उस पर यह गाना सटीक वर्णन करता नजर आ रहा है. बिहार के एक साइबर ठग ने अपने चेहरे को 68 सौ बार बदलकर साइबर ठगी के अपने इरादे को अंजाम दिया है। कभी बाल बड़े किये, कभी कटवा लिए । कहीं बनियान पहनकर तस्वीर खिंचवाई तो कभी शर्ट वाली फोटो लगाई। यहां तक कि घूंघट में बिंदी लगी फोटो पर भी सिम कार्ड लिया और इन्हीं का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया। दूरसंचार विभाग के स्त्रा (एसटीआर) टूल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने ऐसे कई मामलों को पकड़ा है। अगस्त में दूर संचार विभाग के स्त्रा टूल (एसटीआरए) के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के द्वारा ऐसे दर्जनों जालसाजों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चेहरा, नाम और लिंग बदल कर सिम खरी...