साइबर क्राइम 5️⃣ QR Code Scam
जबसे डिजिटल पेमेंट का सिस्टम शुरू हुआ है तब से साइबर अपराधियों की बल्ले बल्ले हो गई है, रोज साइबर अपराध के नए नए तरीके निकल कर सामने आ रहे हैँ उन्हीं तरीकों में से एक नया तरीका आया है QR Code SCAN 1️⃣ साइबर ठग नया पेंतरा लेकर आये हैँ QR Code असली होता है पर ऊपर साइबर ठगों का नकली QR Code चिपका होता है .आप ध्यान नहीं देते, जल्दी पे कर देते हैँ जरुरी ये है कि जब भी किसी दुकान या सार्वजनिक जगह पर QR Code से पेमेंट करें, तो QR कोड ध्यान से देखें.अगर QR Code पर कोई स्टिकर या कागज चिपका हो तो तुरंत पेमेंट न करें. 2️⃣ QR Code स्कैन करते समय स्क्रीन पर उस व्यक्ति या दुकान का नाम दिखाई देता है जिसे आप पैसे भेज रहे हैं. पेमेंट जरूर करें पर जल्दी नहीं यह जरूर जांच लें कि नाम सही है या नहीं, अगर नाम अलग या संदिग्ध लगे, तो तुरंत पेमेंट रोक दें.कई लोग जल्दी में QR Code स्कैन करते ही तुरंत पेमेंट कर देते हैं. यही जल्दी ही ठगों को मौका देती है. इसलिए हमेशा थोड़ा समय लगाएं,जानकारी पढ़ें और उसके बाद ही भुगतान करें. ध्यान रहे कि सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है. 3️⃣ QR Code स्कैन हमेशा भरोसेमंद और...