कोर्ट 2️⃣ मुंबई कोर्ट द्वारा साइबर अपराधी मिडिलमैन स्टूडेंट की जमानत याचिका खारिज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साइबर फ्रॉड मामले में मुंबई की एक कोर्ट ने 19 साल के स्टूडेंट की जमानत याचिका खारिज कर दी है। स्टूडेंट 12वीं क्लास में पढ़ता है और उसे 3.81 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने कहा कि साइबर क्राइम और डिजिटल फाइनेन्सियल फ्रॉड देशभर में बहुत तेजी से बढ़ रहा है और यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है। ➡️ देश की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा सीबीआई ने एस पी कार्गो एंड कूरियर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और उसके डायरेक्टर सुधीर पालंडे और अन्य लोगों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की थी। आरोप है कि इन लोगों ने प्राइवेट व्यक्तियों और फर्मों को 3.81 करोड़ रुपये का चूना लगाया। पैसा 2 जुलाई को 12 ट्रांजेक्शन के जरिए एक म्यूल अकाउंट में एक ही दिन में ट्रांसफर किया गया था। अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि साइबर क्राइम और डिजिटल फाइनेन्सियल फ्रॉड देश में तेजी से बढ़ रहा है और यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर खतरा है। स्पेशल जज जे पी दरेकर ने शुक्रवार को अपने आदेश में कहा कि यह जरूरी है कि अपराध की जटिलता को समझा जाए और इसमें इलेक...