संदेश

Cyber crime Cyber security Indian Goverment @cybershalini लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सरकार की तैयारी-8️⃣ -Messaging Apps Ban Without SIM

चित्र
स्रोत- अमर उजाला 30 नवम्बर 2025   अमर उजाला 30 नवम्बर 2025 में प्रकाशित समाचार के अनुसार  सरकार ने नए साइबर सुरक्षा नियम लागू किये हैं, जिनके चलन में आते ही अब फोन से SIM कार्ड निकालते ही व्हाट्सएप्प बंद हो जाएगा. सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब फोन से एक्टिव सिम कार्ड निकालते ही सभी तरह के मैसेजिंग एप बंद हो जाएंगे। भारत में व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम और अन्य एप तमाम मैसेजिंग का माध्यम बन चुके हैं, लेकिन बढ़ती साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने मैसेजिंग एप्स से जुड़े नियम पूरी तरह बदल दिए हैं। ➡️ फोन से SIM निकाली तो बंद हो जाएगा एप- केंद्र सरकार के नए साइबर सुरक्षा नियमों के अनुसार अब कोई भी मैसेजिंग एप तब तक नहीं चलेगा, जब तक फोन में एक्टिव सिम कार्ड मौजूद न हो। यानी यदि कोई यूजर सिम निकाल देता है। तो एप काम करना तुरंत बंद कर देगा। सरकार के अनुसार, अपराधी अक्सर असली सिम निकालकर इंटरनेट या वाई-फाई के जरिए फर्जी नंबरों, वीपीएन और नकली अकाउंट से साइबर ठगी करते हैं। नया नियम इसी को रोकने के लिए बनाया गया है। ➡️ किन एप्स पर ला...